आजमगढ़ | कुएं में अध्यापक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल

लगभग दो माह पूर्व हुई थी टीचर की शादी

0 1,188

आजमगढ़ | जिला के फूलपुर कोतवली क्षेत्र के खुरासो गांव में शुक्रवार की रात एक शिक्षक का शव कुएं में उतराया मिला। सुबह घर से शौच के लिए निकला अवनीश विश्वकर्मा का शव मिलने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणो के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खुरासो गांव निवासी अवनीश विश्वकर्मा (32) पुत्र मिथिलेश गांव में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। रोज़ की भांति शुक्रवार की भोर में शौच करने निकले थे। इसके बाद अचानक लापता हो गए। उसकी मोबाइल लगातार स्विच आफ बता रही थी। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की परिवार के सभी सदस्य किसी अनहोनी को लेकर चिंतित थे कि रात 12 बजे के करीब गांव के कुएं में शव मिलने की सूचना मिली।

शोर गुल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ कुएं के पास जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक की अभी 17 मई को शादी हुई थी। उसके चार भाई और एक बहन है। कोतवाल अनिल सिंह ने कहा की प्रथम दृष्टयता आत्म हत्या प्रतीत होता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकेगा।

यह भी पड़े : अयोध्या | एनडीआरएफ द्वारा, हिंदू इंटर कॉलेज रुदौली में स्कूल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

सवांददाता – रोशन लाल , आजमगढ़ |

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.