दिल्ली में एक और श्रद्धा जैसा हत्याकांड, 8 टुकड़ों में मिली युवती की सड़ी-गली लाश, धड़ अब भी गायब

0 80

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा वाकर हत्याकांड जैसा एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे बुधवार को धारदार हथियार से 8 टुकड़ों में काटा गया एक महिला का निर्वस्त्र शव मिला है, जिसके बाद इलाके में दहशत फ़ैल गई है। शव के टुकड़े बेहद सड़ी-गली हालत में मिले हैं, मगर अभी तक धड़ का हिस्सा नहीं मिल पाया है। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को सुबह लगभग 9:30 बजे शव के बारे में सूचना मिली। आमतौर पर यह इलाका सुनसान रहता है, मगर यमुना में बाढ़ के कारण खादर में रहने वाले लोग यहां टेंट लगाकर रह रहे हैं। इन्हीं लोगों ने लाश के टुकड़े देखकर पुलिस को सूचना दी। उत्तर जिला पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस ने कचरा रखने वाले दो बैगों से शव के टुकड़े बरामद किए। चेहरा बिल्कुल सड़ चुका है, इसलिए महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लंबे बालों और क्लचर से शव के किसी युवती के होने की बात सामने आइ है।

DCP (ईस्ट दिल्ली) सागर सिंह कलसी ने जानकारी दी है कि महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस टीम मामले की पड़ताल में जुटी है। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि हत्या एक हफ्ते के अंदर की गई होगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव के टुकड़ों को गलाने के लिए नमक का भी उपयोग किया गया था। पुलिस को सिर वाली पालीथीन में नमक के अंश मिले हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.