ओडिशा में नक्सल विरोधी अभियान, विस्फोटक सामग्री जब्त

0 585

भुवनेश्वर: आंध्र प्रदेश में अल्लूरी सीताराम राजू जिले की सीमा से लगे ओडिशा के मलकानगिरी जिले के सिंधीपुट गांव के समीप जंगल में पिछले दो दिनों के भीतर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक और नकदी जब्त की है।

पुलिस महानिदेशक कार्यालय के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर एसओजी और डीवीएफ कोरापुट की टीम ने मंगलवार को कोरापुट जिले के मच्छकुंड थाना क्षेत्र के हनुमाल, सिंधीपुट, ओंदेईपदार, आंध्राल, मुदुलीपाड़ा के वन क्षेत्र और मलकानगिरी के मुदुलीपाड़ा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान छेड़ा था। अभियान के दौरान पुलिस ने बुधवार को विस्फोटक डंप से 31 जिलेटिन स्टिक, 11 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, दो टिफिन बम, एक प्रेशर कुकर बम, 17 मीटर कोडेक्स वायर, एक इलेक्ट्रिक वायर बंडल, एक टेस्टिंग पिन और 70 हजार रुपये बरामद किए।

उन्होंने बताया कि हाल ही में मलकानगिरी जिले के आंध्राल जीपी के भजागुड़ा, बिसईगुड़ा, खलगुडा, पतरापुट, ओंदेईपदार, सिंधीपुट गांवों और आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के रंगबयालू जीपी के कुसुमपुट, मातमपुट, जोडिगुम्मा गांवों के बड़ी संख्या में माओवादी समर्थकों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (दक्षिण-पश्चिम रेंज) की मौजूदगी में ओडिशा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सामने आत्मसमर्पण किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.