आईटीआई अलीगंज लखनऊ में 4 जून 2022 को अप्रेंटिशिप मेला का होगा आयोजन

0 672

लखनऊ: प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी तरह राजकीय औद्योगिक संस्थानों में अप्रेंटिशिप मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

ट्रेनिंग काउन्सलिंग एण्ड प्लेसमेंट आफिसर एम.ए.खाँ ने बताया कि आईटीआई लखनऊ में 04 जून 2022 को अप्रेंटिशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में तकनीकी योग्यता में फिटर, वेल्डर, शीट मेटल वर्कर एवं टूल एण्ड डाई मेकर से राजकीय अथवा निजी आईटीआई से उत्तीर्ण ऱखा गया है।

उन्होंने बताया कि जेबीएम आटो लि. फरीदाबाद द्वारा अपने यहां अप्रेंटिस के लिए लोगो का चयन करेगी। मेले से सम्बन्धित जानकारी के लिए प्लेसमेंट अनुभाग के दूरभाष 0522-7118462 पर सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.