होमगार्ड मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

0 650

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने आज योजना भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होमगार्ड विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को 5 लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा।

प्रजापति ने कहा कि वृक्ष हमें न केवल ऑक्सीजन देते हैं बल्कि यह पर्यावरण को शुद्ध रखने एवं मानसून लाने में भी सहायक होते हैं। साथ ही में यह भूमि कटान को भी रोकते हैं। पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए प्रत्येक प्रकार से उपयोगी एवं लाभदायक हैं। हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन काल में एक पेड़ अवश्य लगाएंगे।

प्रजापति ने कहा कि प्रकृति को बचाने एवं संरक्षित करने का दायित्व हम सभी का है। उन्होंने कहा कि हम सभी को यह विचार करने की जरूरत कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उत्तम पर्यावरण एवं संसाधन बचाकर रखें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.