नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोजाना उड़ेंगी करीब 150 फ्लाइट, पहले चरण का काम 10 नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद

0 20

लखनऊ। गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से संचालन की दिशा में बढ़ रहा है। परियोजना का पहला चरण 10 नवंबर तक पूरा होने की संभावना है। शुरुआती दौर में एयरपोर्ट एक रनवे के साथ शुरू होगा और इसकी सालाना यात्री क्षमता करीब एक करोड़ 20 लाख यात्रियों की होगी।

एयरपोर्ट के संचालन के साथ ही यहां से प्रतिदिन लगभग 150 उड़ानों के संचालन का अनुमान लगाया जा रहा है। जैसे ही यात्रियों की संख्या एक करोड़ से अधिक होगी, दूसरे रनवे के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। दो रनवे के साथ यह एयरपोर्ट भविष्य में करीब सात करोड़ यात्रियों को सेवा देने की क्षमता रखेगा।

पहले चरण में 3300 एकड़ में विकसित हो रहा एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण में लगभग 3300 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे हिस्से का लोकार्पण किया जाएगा। परियोजना के लिए अब तक करीब 6700 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। इसके अलावा शेष 5100 एकड़ जमीन का अधिग्रहण अगले तीन महीनों के भीतर पूरा करने की योजना है।

भूमि खरीद और निर्माण पर हजारों करोड़ की लागत

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए भूमि खरीद पर करीब 5000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं एयरपोर्ट के निर्माण कार्य पर लगभग 7000 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।

एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बढ़ते यात्रियों के दबाव को काफी हद तक कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के लिए हवाई यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.