महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का 89 साल की उम्र में दुखद निधन, कुछ समय से चल रहे थे बीमार

0 429

नई दिल्ली/मुंबई, एक दुखद खबर के अनुसार आज यानी मंगलवार सुबह महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के पोते अरुण गांधी (Arun Gandhi) का महाराष्ट्र के कोल्हापुर (Kolhapur) में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे 89 साल के थे और बीते कुछ समय से बीमार थे। वे लेखक होने के साथ सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता भी रह चुकेथे। उनके बेटे तुषार गांधी ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा।यह जानकारी परिवार के सूत्रों ने दी।

वहीं इस बाबत परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार थे। अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने बताया कि लेखक एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण गांधी का अंतिम संस्कार आज ही कोल्हापुर में किया जाएगा। जानकारी दें कि, अरुण गांधी का जन्म डरबन में 14 अप्रैल 1934 को हुआ था। वह मणिलाल गांधी और सुशीला मशरुवाला के पुत्र थे। अरुण गांधी अपने दादा के पदचिह्नों पर चलते हुए आगे जाकर एक बडे सामाजिक कार्यकर्ता बने।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.