कर्नाटक चुनाव: रुझानों में बढ़त मिलते ही प्रदेश कांग्रेस में CM पद को लेकर खींचतान शुरू ! सिद्धारमैया और शिवकुमार में से कौन बनेगा बॉस ?

0 89

बैंगलोर: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 11 मई को हुए मतदान के बाद आज फैसले का दिन है। शुरूआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। 224 सीटों में से कांग्रेस ने 119 सीटों पर बढ़त बना ली है, जो बहुमत के आंकड़े 113 से अधिक है। वहीं, भाजपा 79 सीटों पर आगे चल रही है और 24 पर JDS को बढ़त है। हालाँकि, फ़िलहाल पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती हो रही है, इसके बाद EVM मशीनें खुलेंगी।

वहीं, कर्नाटक में जीत मिलते देख प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर भी खींचतान शुरू हो गई है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार, कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार ये जानकारी सामने आइ है कि, कांग्रेस ने इसके लिए दोनों को आधे-आधे समय के लिए मुख्यमंत्री बनाने का प्लान तैयार किया है। सूत्रों का कहना है कि, पहले सिद्धारमैया को ढाई साल और फिर शिवकुमार को ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

बता दें कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में बहुमत प्राप्त करने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को 113 सीटें जीतने की दरकार है। सियासी पंडितों ने भाजपा के साथ कड़ी टक्कर में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया है। कई लोगों ने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है। ऐसे में एचडी कुमारस्वामी की JDS किंगमेकर बन सकती है। कर्नाटक में 10 मई को हुए मतदान में रिकॉर्ड 73.19 फीसदी वोट पड़े थे। 1957 में भाषाई आधार पर राज्यों के गठन के बाद कर्नाटक में यह सबसे अधिक वोटिंग थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.