Ayodhya News : जेष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को हनुमान जी के भगवा रंग में रंगी रामनगरी अयोध्या

0 919

Ayodhya News : जेष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को रामनगरी अयोध्या हनुमान जी के भगवा रंग में रंगी नज़र आयी ! हर गली हर मोहल्ले हर चौराहो पर आम जनमानस भँडारो के माध्यम से हनुमान भक्ति में लीन नज़र आया ! शहर के सबसे वीआईपी इलाके सिविल लाइन के गाँधी पार्क में विभूमि फाउंडेशन के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ! जिसका उद्गाटन राज्य मंत्री रघुराज प्रताप एवं पूर्व सांसद वेदांती महाराज द्वारा किया गया !

पत्रकारों को जानकारी देते हुए विभूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास सिंह ” भाले सुल्तान ” ने कहा की अयोध्या नगरी के कोतवाल स्वयं प्रभु हनुमान जी है लोगो की सेवा करना ही प्रभु हनुमान जी के प्रति सच्ची श्रद्धा अर्पित करना है! क्यों की महाबली सबको संकट से उबारते है !

पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल की देश में अमन शांति के लिए हनुमान जी से क्या प्रार्थना करेंगे ? का जवाब देते हुए विकास सिंह ने कहा की प्रभु सबको शक्ति दे सद्भूदि दे और देश में शांति एवं सदभाव बना रहे और देश निरंतर विश्व गुरु बनाने के पथ पर अग्रसर रहे .

Also Read:- Breaking News:Jammu & Kashmir:जम्मू में बस से विस्फोटक जिलेटिन की छड़ें बरामद   

रिपोर्ट:- अंकुर 
अयोध्या

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.