फिर बढ़ेगी सर्दी! आज दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में बरसेंगे बदरा

0 375

नई दिल्ली: उत्तर भारत में अभी मौसम का मिजाज और बगलेगा। मौसम विभाग ने 26 जनवरी से पहले राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जल्द ही उत्तर भारत समेत कई राज्यों बारिश और बर्फबारी के संकेत दिए गए हैं। मौसम विभाग ने 24 से 28 तारीख के बीच पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई है।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक था जबकि वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल की मौजूदा अवधि के लिहाज से सामान्य है। कल और परसों में दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान, 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ रूपनगर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। अगले 3 से 4 दिनों तक बादल बने रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.