महाराष्ट्र: ठाणे में ‘पठान’ फिल्म के दौरान बजरंग दल ने फाड़ा बॉक्स ऑफ़िस का पोस्टर, मचा बवाल

0 391

ठाणे: फिल्म पठान (Pathan) को लेकर विवाद खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे में पठान फिल्म को लेकर एक बार फिर बवाल हो गया। यहां थिएटर (theater) में फिल्म के दौरान पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक मॉल में फिल्म दिखाई जा रही थी। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बॉक्स ऑफिस (box office) पर लगे पोस्टर्स (posters) फाड़ दिया और पथराव शुरू कर दिया। जिससे काफी हंगामा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ठाणे, भायंदर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद पाटिल ने बताया कि मैक्सस मॉल में पठान फिल्म दिखाई जा रही थी। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बॉक्स ऑफ़िस पर लगे पोस्टर्स को फाड़ना और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्‍म ‘पठान’ (Pathan Film) बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। एक तरफ जहां लोग इस फिल्म की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई हिंदू संगठन इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी फिल्म को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसके बाद सिनेमाघरों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। वाराणसी के सिनेमाघरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात दिखे। अब महाराष्ट्र के ठाणे में हंगामा देखने को मिला।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.