मध्य प्रदेश में कन्या विवाह योजना में सामान नहीं चेक मिलेगा : शिवराज

0 410

खंडवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कन्या को दी जाने वाली सामग्री के स्थान पर योजना की पूरी राशि 56 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने बुरहानपुर जिले के शाहपुर में पूर्व सांसद नंदकुमार चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया और अनेक विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कन्या को दी जाने वाली सामग्री के संबंध में कुछ शिकायत मिलने पर यह निर्णय लिया गया है कि अब कन्या को सामग्री के स्थान पर योजना की पूरी राशि 56 हजार रुपये का चेक दिया जायेगा। प्रदेश में आगामी एक अप्रैल से सभी शराब के अहाते बंद कर दिए जाएंगे। शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान को बहनों ने केले के रेशे से बना रक्षा-सूत्र बांधा। साथ ही प्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू करने के लिए केले के पत्ते पर धन्यवाद और बधाई संदेश मुख्यमंत्री को सौंपा।उन्होंने कहा सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में बिटिया अब बोझ नहीं वरदान बन गई है। बहनों की जिंदगी में लाड़ली बहना योजना नया प्रकाश लेकर आएगी। मुझे आज बहनों ने केले के रेशे और हल्दी की गांठ की राखी बांधी है, मैं वादा करता हूं कि बहनों की आन, शान और सम्मान में कभी कमी नहीं आने दूँगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.