Bank holidays in july 2022 list: आ गई है जुलाई की बैंक हॉलिडे लिस्ट, तुरंत जानिए कब और कितने दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक?

0 276

Bank holidays in july 2022 list: अगले महीने जुलाई में रथ यात्रा और बकरीद जैसे बड़े त्योहार हो रहे हैं, ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, जुलाई में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2022 के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार, अगले महीने 14 दिनों तक बैंकों में कोई काम नहीं होगा। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।

सभी राज्यों के लिए अलग नियम

RBI की आधिकारिक वेबसाइट (Bank Holidays List 2022) पर दी गई छुट्टियों की सूची के अनुसार, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में विशेष अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करते हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी। ऐसे में जुलाई के महीने में बैंकों का कारोबार निपटाने के लिए घर से निकलने से पहले बैंक हॉलिडे की लिस्ट देखकर बाहर जरूर जाएं, नहीं तो आपका दिन बर्बाद हो जाएगा.

छुट्टियों की पूरी सूची देखें

1 जुलाई: कांग (रथ यात्रा)/रथ यात्रा- भुवनेश्वर-इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

3 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

5 जुलाई: मंगलवार- गुरु हरगोबिंद सिंह जी का प्रकाश दिवस- जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे.

7 जुलाई: खारची पूजा- अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.

9 जुलाई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अजा (बकरीद)

10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

11 जुलाई: ईद-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

13 जुलाई भानु जयंती- गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.

14 जुलाई: बेन डिएनखलम – शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

16 जुलाई : हरेला-देहरादून में बैंक बंद रहेंगे.

17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

23 जुलाई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.