रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में एक की मौत, तीन घायल

0 647

रुद्रप्रयाग। मानसूनी बारिश की शुरुआत के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। ताजा मामला केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव मुनकटिया का है। यहां पहाड़ी की चोटी से गिरे मलबे की चपेट में आने से अचानक एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. जानकारी के अनुसार केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव मुनकटिया के पास पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने से अचानक एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी लाया गया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.