यूपी: भ्रष्टाचार के खिलाफ इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से लखनऊ तक 22 जगहों पर छापेमारी

0 577

नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बड़ी कार्रवाई कर रही है। दिल्ली, नोएडा, कानपुर, लखनऊ समेत करीब 22 शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है। कप्शन के इन मामलों के तार उत्तर प्रदेश के उद्यमिता विकास संस्थान से जुड़े हैं। मार्च में संस्थान के डायरेक्टर देवेंद्र पाल सिंह की कार से 30 लाख रुपये कैश बरामद किया गया था। इसके बाद छापों का सिलसिला नोएडा, ग्रेटर नोएडा, इंदिरापुरम समेत करीब 28 जगहों पर चला था।

कानपुर में भी थाना पनकी और रावतपुर अंतर्गत प्रापर्टी डीलर एवं गेस्ट हाउस संचालक के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। लगभग आधा दर्जन गाड़ियों से आए इनकम टैक्स अधिकारियों ने एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा है। तड़के से लगभग आधा दर्जन ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है। प्रॉपर्टी डीलर एवं गेस्ट हाउस संचालक के घर ,ऑफिस ,गेस्ट हाउस सहित करीबियों के यहां छापेमारी एवं पूछताछ जारी है। पनकी के गंगागंज इलाके में राजू चौहान के ठिकानों पर और रावतपुर में देशराज कुशवाहा के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी जारी।

इनकम टैक्स विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के तहत उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कई विभागों में कार्यरत करीब डेढ़ दर्जन अधिकारी-कर्मचारी रडार पर आ गए हैं। उन विभागों की अगर बात करें तो प्रमुख तौर पर इस प्रकार से है। उद्योग विभाग, उद्यमिता विकास संस्थान, उद्यमिता प्रशिक्षण संस्थान, यूपी इंडस्ट्रियल कंसलटेंट लिमिटेड, प्राइवेट सेक्टर शामिल है।

ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा IT विभाग
हाल में आयकर विभाग की मध्य प्रदेश, झारखंड में भाी आयकर विभाग ने छापे मारे थे। इसी कड़ी में टीम लगातार छापेमारी कर रही है। उद्यमिता विकास संस्थान से जुड़े अफसरों, ठेकेदारों पर आईटी ने रेड मारी है। गोमती नगर, सरोजिनी नगर, फरीदी नगर में मंगलानी ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी। मंगलानी ग्रुप , यूपीकॉन, उद्योग विभाग के अफसरों और उनके करीबी ठेकेदारों के ठिकानों पर आईटी ने छापेमारी की कार्रवाई की है। कानपुर में उद्योग उपायुक्त राजेश सिंह यादव और उनके करीबी राजू चौहान और देशराज के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.