Loudspeaker : श्रीकृष्ण जन्मभूमि की बड़ी पहल , मदिंर से हटाया लाउडस्पीकर

0 838

Loudspeaker :धर्मस्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर छिड़े विवाद के बीच मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि से अच्छी पहल सामने आई है । श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की चोटी पर लगी तोरही पर लगा लाउडस्पीकर को हटा दिया गया है अब आपको लाउडस्पीकर की आवाज सुनाई नही देगी ।

बुधवार से लाउडस्पीकर को बंद कर दिया है । इससे पूर्व मंदिर में मंगला आरती के वक्त लाउडस्पीकर बजाया जाता है । इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर बजने वाले भजनों की आवाज भी धीमी की गई ताकि आवाज परिसर से बहार नही जा पाएगी । श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ऐसा किया गया है।

संस्थान के पदाधिकारियों के विचार विमर्श के बाद बुधवार को मंदिर की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर नहीं बजाया । बता दें कि लाउडस्पीकर पर विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर अहम गाइडलाइन भी दे दी है । मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोगों को अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। माइक और साउंड सिस्टम का इस्तेमाल होता था । लेकिन यह सुनिश्चित किया जाए कि साउंड सिस्टम की आवाज उस धार्मिक परिसर से बाहर नही जाए ।

ये भी पढ़े – एक ही गाड़ी में कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव, Video Viral

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.