नोएडा में महिला सुरक्षा को लेकर V NATION MEDIA की बड़ी पहल, 18 जनवरी को ‘वॉक ए कॉज’ का आयोजन, डीएम मेधा रूपम ने किया पोस्टर का विमोचन

0 649

गौतमबुद्ध नगर: महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के मजबूत संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से वी नेशन मीडिया (V Nation Media) की ओर से ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत “Walk A Cause for Women Safety” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली ‘वॉक फॉर कॉज – महिलाओं के खिलाफ अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस’ के पोस्टर का गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने विमोचन किया।

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस का संदेश

पोस्टर विमोचन के अवसर पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

मिशन शक्ति को मिलेगी नई ऊर्जा

मिशन शक्ति के तहत आयोजित यह वॉक महिलाओं के अधिकारों, आत्मसम्मान और सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम बनेगी। वी नेशन मीडिया की यह पहल महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

18 जनवरी को नोएडा स्टेडियम में होगा आयोजन

“Walk A Cause for Women Safety” कार्यक्रम रविवार, 18 जनवरी 2026 को नोएडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह जागरूकता वॉक सुबह 7 बजे से शुरू होगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की भागीदारी की उम्मीद है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.