बड़ी खबर: असम पुलिस ने गोलपारा से 2 आतंकी पकड़े, भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त

0 505

गुवाहाटी: असम पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने शनिवार देर रात दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों संदिग्धों के अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। पुलिस ने बताया दोनों को गोलपारा जिले से गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ जारी है।

गोलपारा एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने बताया कि दोनों संदिग्धों का आतंकी संगठनों से सीधा संबंध है। घर की तलाशी के दौरान उनके अल-कायदा से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। इसके साथ ही जिहादी तत्वों, पोस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं। उनके मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आईडी कार्ड को जब्त कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों संदिग्धों ने बांग्लादेश से आए जिहादी आतंकवादियों को राशन उपलब्ध कराया था, इसके अलावा उन्हें आश्रय भी दिया था। उन्होंने जिले में स्लीपर सेल की भर्ती के लिए AQIS के सदस्य होने की बात कबूल की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.