चारधाम यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर, अब दर्शनों के लिए कटानी पड़ेगी 300 रुपए की पर्ची

0 424

नई दिल्ली: अगर आप भी इस बार चारधाम यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति की बोर्ड (बीकेटीसी) बैठक में सोमवार को यह फैसला लिया गया है कि इस बार विशेष दर्शनों के लिए भक्तों को 300 रूपए का शुल्क देना होगा।

बता दें कि ये पहली बार है जब दर्शन के लिए कोई शुल्क देना पड़ेगा। इससे पहले कोई शुल्क नहीं लिया जाता था। मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही यह नई पर्ची व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इस बार बीकेटीसी के ही कर्मिक केदारनाथ और बद्रीनाथ पर प्रोटोकॉल की व्यवस्था देखेंगे। वहीं दान और चढ़ावे से जितनी भी रकम इकठ्ठी होगी उसकी गिनती के लिए स्पेशल व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही इस बार केदारनाथ मंदिर में 100 किलोग्राम के अष्टधातु का त्रिशूल स्थापित किया जाएगा। इसी के ही साथ बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 76.26 करोड़ का बजट पारित किया गया है, इसमें से बदरीनाथ मंदिर के लिए 39.90 करोड़ और केदारनाथ के लिए लगभग 36.35 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.