दोपहर की बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट अब पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 11 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

0 482

नई दिल्ली. दोपहर की बड़ी खबर के अनुसार, पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) आगामी 11 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। इस मामले में अब तीन जजों की बेंच, सभी याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

इसके साथ ही अब शीर्ष अदालत ने पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर भी नोटिस जारी किया है। मामले पर याचिकाकर्ता के एक वकील ने कहा कि काशी और मथुरा की अदालतें पूजा स्थल अधिनियम की व्याख्या करते हुए अपने फैसले दे रही हैं।

हालांकि, इस मूदे पर भारत के चीफ जस्टिस यूयू ललित ने कहा कि, शीर्ष अदालत काशी और मथुरा में हो रही अदालती कार्यवाही पर रोक नहीं लगा सकती है। उन कार्यवाही को फिलहाल जारी रखने दें। CJI ने कहा कि, पूजा स्थल अधिनियम के प्रोविजन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर केंद्र ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। साथ ही सॉलिसिटर जनरल ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए जरुरी समय मांगा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.