झारखंड में दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर, हादसे के बाद लगी आग; जिंदा जल गया बिलासपुर का ड्राइवर

0 264

रांची: झारखंड के गुमला के पालकोट में नेशनल हाईवे पर बुधवार रात हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद उनमें आग लग गई, इस दौरान एक ट्रक में फंसे ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जिस ट्रक में सवार था, उसमें कोयला भरा हुआ था और वह ट्रक को लेकर टाटा जा रहा था। मृतक की पहचान कुबेर गोस्वामी के रूप में हुई है, जो कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला था। यह दुर्घटना गुमला-सिमडेगा राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर बुधवार रात करीब आठ बजे पालकोट थाना क्षेत्र के मांगर मोहा मोड़ के पास हुई।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंबिकापुर के अंबा गांव से कोयला लोडकर टाटा जा रहे ट्रकों का काफिला मांगर मोहा मोड़ के पास पहुंचा था। इसी दौरान सामने से आ रहे खाली ट्रक से एक ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के तुरंत बाद कोयला लदा ट्रक आग की चपेट में आ गया और चालक कुबेर गोस्वामी अंदर ही फंसा रह गया। जिसके चलते जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पालकोट पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के तहत दोनों ओर के वाहनों को रोक दिया। रात करीब 8.40 बजे फायर ब्रिगेड का वाहन घटनास्थल पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश,लेकिन तब तक कोयले से भरा ट्रक पूरी तरह जल चुका था। आग बुझने के बाद ट्रक में एक कंकाल मिलने की सूचना है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि चालक कुबेर गोस्वामी की जलकर मौत हो गई। इस दुर्घटना के कारण करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने आगे मामले की जांच करने को कहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.