बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर करेंगे ‘इंटिमेट बेबी शावर’ का प्लान!

0 170

मुंबई: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। बिपाशा और करण दोनों ही इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। बिपाशा के बेबी बंप के साथ अक्सर फोटोज और वीडियोज नजर आ जाते हैं। अब खबर है कि जल्द ही बिपाशा के लिए बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इस पार्टी के लिए आमंत्रण भेजे जा चुके हैं और इसमें सिर्फ कुछ खास दोस्तों को ही बुलाया गया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर घर में आने वाली नई खुशियों का स्वागत दिल खोलकर करना चाहते हैं।

करण चाहते हैं कि बिपाशा अपनी जिंदगी के हर पल को एंजॉय करें। यही कारण है कि दोनों ने मिलकर बेबी शॉवर पार्टी का मन बनाया है। बिपाशा और करण ने जो आमंत्रण भेजा है, उसमें कोरोना का ध्यान रखने के लिए भी कहा है। आमंत्रण में लिखा है, लिटिल मंकी रास्ते में है। हम उसका इंतजार कर रहे हैं। पार्टी के लिए थीम रखी गई है, महिलाओं के लिए पिंक या पीच, वहीं पुरुषों के लिए ब्लू या लेवेंडर। मेहमानों को कोरोना को लेकर ध्यान रखने के लिए कहा गया है ताकि आने वाले बच्चे पर किसी तरह का प्रभाव ना पड़े। बिपाशा बसु और करण की ओर से हो रही इस पार्टी में सिर्फ खास दोस्तों और रिश्तेदारों को ही बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार, पार्टी के लिए सिर्फ 20 से 25 लोगों को ही बुलाया गया है। बता दें कि अपनी प्रेगनेंसी की न्यूज बिपाशा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। बिपाशा अक्सर बेबी बंप के साथ अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे। यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई और फिर इनका प्यार परवान चढ़ा। दोनों इसके बाद शादी का फैसला किया। साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बिपाशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जैसे ही उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला था, वे सबसे पहले अपनी मां के पास गई थीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.