BJP किसान मोर्चा जिला मंत्री शिव बहादुर सिंह ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0 230

संतकबीरनगर: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला मंत्री शिव बहादुर सिंह के द्वारा आज दिनांक 15 अगस्त 2024 को वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान श्री अवधेश सिंह, श्री दिनेश सिंह, पूजेश सिंह, सुजीत सिंह, विपिन सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

शिव बहादुर सिंह ने कहा कि पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए अति आवश्यक हैं। हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि अपने घरों और आस पड़ोस के खाली पड़े जमीनों पर पौधा अवश्य लगाए जिससे कि पर्यावरण दूषित होने से बचे और लोग शुद्ध वातावरण में रह सकें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.