पिता बर्थ सर्टिफ़िकेट बनवाने गया….उधर, घर पर नवजात जुड़वा बच्चों की हमले में मौत

0 295

नई दिल्ली: गाजा में इजरायली हमले के दौरान चार दिन पहले पैदा हुए जुड़वा बच्चों, असर और ऐसल, की दुखद मौत हो गई। इस घटना के समय उनके पिता अबू अल-कुमसन सरकारी कार्यालय में बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए गए थे। जब वह वहां थे, तभी उन्हें पड़ोसियों से एक फोन आया जिसमें बताया गया कि उनके घर पर बम गिरा है। इस हमले में बच्चों की मां और दादी भी मारी गईं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अबू अल-कुमसन ने कहा, “मुझे अभी तक समझ नहीं आ रहा कि क्या हो गया है। मुझे बताया गया कि यह एक गोला था जो हमारे घर पर गिरा। मेरे पास खुशी मनाने का भी समय नहीं रहा।” गाजा के हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक संघर्ष में 115 नवजात बच्चों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, अल-कुमसन का परिवार इजरायल-गाजा संघर्ष के शुरुआती हफ्तों में अपना घर छोड़ चुका था क्योंकि इजरायल ने गाजा शहर को खाली करने के आदेश दिए थे। वे फिलहाल गाजा पट्टी के मध्य भाग में रह रहे थे।

गाजा में बेघर हुए लोगों ने स्कूलों में शरण ली हुई है, लेकिन हाल ही में एक स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में 70 से अधिक लोग मारे गए। यह हमला इतना भीषण था कि मृतकों के शरीर के अंग बिखर गए थे। गाजा और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष में बेगुनाह लोगों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस हिंसा में बच्चों और महिलाओं की जानें जा रही हैं, जिससे हालात और भी गंभीर हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए हस्तक्षेप की अपील की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.