Uttarakhand Cabinet: उत्तराखंड में सरकार गठन को लेकर मंथन शाह के आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक

0 617

Uttarakhand: आज रविवार के दिन गृहमंत्री अमित शाह के घर एक महत्वपूर्ण मीटिंग होने जा रही है। मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए पुष्कर सिंह धामी, बीएल संतोष, सतपाल महाराज और रमेश पोखियाल निशांक अमित शाह के घर पहुंच चुके हैं (Uttarakhand Cabinet)। घर जाते हुए पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से हुई अपनी बातचीत में कहा कि उत्तराखंड की जनता ने मिथक तोड़ा है और लगातार दूसरी बार बीजेपी पर विश्वास जताया है। जब उनसे सवाल पूछा गया की उत्तराखंड का मुख्यमंत्री चेहरा इस मीटिंग से तय हो जायेगा क्या? तो इसपर उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

 

रिपोर्ट – मेघा गंगवार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.