‘ब्लैक बॉक्स’ खोलेगा हेलिकॉप्टर हादसे का एक-एक राज

0 531

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ दुर्घटनाग्रस्त अब हर राज खोलने को तैयार है मिली जानकारी के मुताबिक Mi-17V5 हेलिकॉप्टर का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर साइट से बरामद किया गया है. लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधन के दौरान कहा कि बिपिन रावत ने कल सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी.

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दिया. उन्होंने लोकसभा में बताया कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. वे वेलिंगटन के छात्रों को संबोधित करने शिड्यूल विजिट पर थे. उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना (IAF) ने सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना की त्रि-सेवा जांच के आदेश दिए हैं. जांच का नेतृत्व एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह करेंगे. जांच दल कल ही वेलिंगटन पहुंच गया और जांच शुरू कर दी.जल्द की मामले में अहम खुलासे होंगे

बताते चलें की ब्लैक बॉक्स में वॉयस रेकॉर्डर होता है जिसमें सारी बातें रेकॉर्ड होती हैं. पायलट लगातार कंट्रोल रूम के संपर्क में होता है. जो भी बातें होती हैं वह ब्लैक बॉक्स में रेकॉर्ड होती हैं. हादसे से पहले क्या बात हुई, क्या पायलट ने बताया यह सब पता चल पाता है.सेना के अधिकारियों को जांच में सफलता मिली दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर का फ्लाइट रेकॉर्डर यानी ‘ब्लैक बॉक्स’ बरामद हो गया है. ब्लैक बॉक्स घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर मिला है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना के मुख्यालय से शुक्रवार को उनके शवों को उनके घर लाया जाएगा. इसके बाद लोगों को उनके पार्थिव शरीर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम सम्मान देने की अनुमति दी जाएगी. इसके बाद एक अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा जो कामराज मार्ग से दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर श्मशान तक जाएगा. भारतीय वायु सेना ने आज कहा कि तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से जनरल रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियों की मौत हो गई.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.