इंडिगो ने कई शहरों के लिए शुरू की डायरेक्ट फ्लाइट

0 727

एयरलाइन कंपनी इंडिगो हवाई यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार कई शहरों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू कर चुकी है. ताकि, एयर ट्रेवलर आसानी से और सस्ते किराये में अपने गंतव्य तक पहुंच सके. त्योहारों के समय से शुरू हुआ ये सिलसिला अब भी लगातार जारी है. डायरेक्ट के अलावा नॉन स्टॉप फ्लाइट्स भी चलाई जा रही है.

दरअसल, कई शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा नहीं होती है, ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी आती है, क्योंकि एक रूट में बार-बार फ्लाइट्स बदलनी पड़ती है, लेकिन पिछले कुछ समय से यात्रियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए तमाम कदम उठाए गए हैं. इंडिगो के अलावा दूसरी एयरलाइंस भी यात्रियों को डायरेक्ट और नॉन स्टॉप फ्लाइट्स की सुविधा मुहैया करा रही है.

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से इन शहरों के बीच फ्लाइट्स की जानकारी शेयर की है. इसमें शिलांग से डिब्रूगढ़, कोयंबटूर से तिरुपति, रायपुर से भुवनेश्वर, तिरुपति से विशाखापट्टनम और गोवा से कोयंबटूर के बीच फ्लाइट्स शुरू की है. इसके साथ ही इसमें किराये की जानकारी भी दी गई है.

बता दें यात्री इंडिगो की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.goindigo.in/ पर जाकर भी टिकट बुक कर सकते हैं. या फिर ट्वीट के माध्यम से एक लिंक https://bit.ly/3DuNDTu शेयर किया गया है, इस लिंक पर क्लिक करते हुए भी आप डायरेक्ट जाकर अपने शहर के लिए टिकट की बुकिंग कर सकते हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.