सर्दी-जुकाम में काली मिर्च कर सकती है मदद, जानें इसके फायदे और सेवन करने के तरीके

0 574

नई दिल्ली: आज के बदलते मौसम में खांसी-जुकाम होना एक आम बात है, ऐसे में आपके इस सर्दी-जुकाम को दूर करने में आपकी मदद काली मिर्च कर सकती है, जिसका इस्तेमाल हम सब्जियों में मसाले के तौर पर करते हैं। लेकिन ये बात शायद आप नहीं जानते होंगे कि काली मिर्च के इस्तेमाल से खांसी-जुकाम को भी दूर भगाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं काली मिर्च के उन फायदों के बारे में जो हमें इसका सेवन करने के बाद मिल सकते हैं।

दरअसल, अगर आपको खांसी-जुकाम जैसी समस्या है तो आप काली मिर्च के घरेलू नुस्खों के जरिए आराम पा सकते हैं, क्योंकि इसमें पैपरीन नाम का एक तत्व पाया जाता है। ये तत्व औषधीय गुणों से भरपूर है। साथ ही इसमें पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, मैंग्नीज और विटामिन ए समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप लगातार हो रही खांसी से परेशान हैं, तो चार से पांच दाने काली मिर्च के 15 किशमिश के दानो के साथ मिलाकर चबाएं। इससे आपको आराम मिल सकता है।

काली मिर्च को गर्म दूध में मिलाकर सेवन करने से सर्दी-जुकाम में आराम मिल सकता है। आप एक चम्मच शहद में थोड़ी सी पीसी हुई काली मिर्च को मिलाकर भी ले सकते हैं। अगर आपके गले में दर्द हो रहा है या गला बैठने की वजह से आवाज भारी हो गई है, तो कली मिर्च को घी व मिश्री के साथ मिलाकर खाने से आपको आराम मिल सकता है।

अगर आपको सर्दी लग गई है या फिर आपके फेफड़े और सांस की नलियो में संक्रमण है, तो आप काली मिर्च और पुदीने की चाय पी सकते हैं। वहीं, अगर आप खांसी से परेशान हैं तो आपको काली मिर्च के पाउडर को गुड़ में मिलाकर उसकी गोलियां बनानी हैं और इसके बाद उनका नियमित रूप से सेवन करना है। इससे आपको आराम मिल सकता है। पेट में गैस है तो भी काली मिर्च फायदा दे सकती है। आपको एक कप पानी में आधा नींबू का रस और आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर व काला नमक डालकर उसका सेवन करना चाहिए।

कई बार सर्दी-खांसी होने के कारण उल्टी भी हो जाती है। ऐसे में काली मिर्च का सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है। इसके लिए थोड़ी सी हींग और कपूर में काली मिर्च मिलाकर इसकी छोटी-छोटी (राई के बराबर) गोलियां बना लें और फिर हर 3 घंटे बाद इनका सेवन करें। वहीं, अगर आपको बदहजमी हो रही है तो आधे कटे नींबू में हल्का काला नमक और काली मिर्च भरकर गर्म कर लें और फिर इसे चूसते रहें। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.