तिरुवन्नामलाई में धंसी चट्टान में दबे 7 लोगों के शव बरामद, डिप्टी CM ने किया 5 लाख के मुआवजे का ऐलान

0 324

चेन्नई: तमिलनाडु के फेंगल चक्रवात के कारण लगातार बारिश के बाद कल तिरुवन्नामलाई में एक चट्टान धंस गई थी, जिसमें 7 लोगों के मलबे में फंसे होने की जानकारी दी जा रही थी। इस हादसे के बाद तुरंत ही एनडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया था। जिसके बाद से तुरंत ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया था। बचाव अभियान के बीच आज एनडीआरएफ की टीम ने चट्टान में धंसे लोगों के शव बरामद किए है।

फेंगल चक्रवात के कारण लगातार हो रही बारिश के कारण तिरुवन्नामलाई में एक विशाल चट्टान उनके घर पर गिर गई थी, जिसमें 5 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई। टीम ने 4 शव बरामद कर अस्पताल भेजे हैं। इस घटना के बाद तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शोक व्यक्त किया है और परिवार को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

तिरुवन्नामलाई में भारी बारिश के बाद अन्नामलाईयार पहाड़ी की निचली ढलान पर स्थित घरों पर एक बड़ा पत्थर गिर गया। इसमें करीब 7 लोगों के फंसे थी, जिनके अब शव बरामद कर लिए गए है। इसके बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल फैल गया और वहां तिरुवन्नामलाई में भूस्खलन में मारे गए 7 लोगों के परिवार के रिश्तेदारों ने सड़क पर बैठकर शोक मनाया।

चक्रवात फेंगल का कहर
फेंगल चक्रवात भारत के दक्षिणी राज्यों को निशान बना रहा है। इस दौरान फेंगल के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हुई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस चक्रवात के चलते कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। इस चक्रवात का खतरा बढ़ते देख पुडुचेरी, विल्लुपुरम और कुड्डालोर में स्कूल, कॉलेजों को बंद रखने का ऐलान किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.