पंचतत्व में विलीन हुआ बालीवुड का कैलेंडर, सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को देख आंसू रोक नहीं पाए सेलेब्स

0 83

मुंबई: फिल्म निर्माता निर्देशक सतीश काैशिक का अंतिम संस्कार वीरवाऱ शाम वर्सोवा के श्मशानघाट में किया गया। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा में कई स्टार्स शामिल हुए और हर किसी की आंख नम थी। सतीश कौशिश के घर सितारों को तांता लगा हुआ था। जावेद अख्तर से लेकर सलमान ख़ान तक, बड़े-बड़े सेलेब्स एक्टर को अंतिम विदाई देने पहुंचे। सतीश … सलमान ख़ान के अजीज़ दोस्तों में से एक थे। एक्टर के जाने के दुख भाईजान के चेहरे पर साफ नज़र आ रहा था। अचानक मौत को देखते हुए दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई।

सतीश की भतीजी अनीता शर्मा ने कहा – काश मैं उनकी सांसें लौटाने के लिए कुछ कर पाती। वो बहुत एनर्जेटिक और यंग थे। उनके बड़े भाई और बहन हैं। वे दोनों अब कैसे सर्वाइव कर पाएंगे। सतीश अंकल ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। भगवान अच्छे लोगों को जल्दी अपने पास बुला लेता है। अनुपम खेर तो दोस्त की जुदाई में फूट फूटकर रोए। उल्लेखनीय है कि मिस्टर इंडिया में सतीश ने कैलेंडर का यादगार रोल निभाया था। इस फिल्म के निर्माता भी खुद सतीश थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.