Breaking News: ग्वालियर की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आगजनी, 20 से अधिक फायर वैन आग बुझाने में जुटी

0 367

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में औद्योगिक क्षेत्र बारा में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक आग एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी है। सूचना के बाद मौके पर 20 से ज्यादा फायर वैन पहुंची। वहीं फायर ब्रिग्रेड के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए हैं। हालांकि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। ग्वालियर के झांसी रोड स्थित विक्की फैक्ट्री इलाके में रविवार रात एक गत्ता-प्लास्टिक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। रात करीब 11 बजे फैक्ट्री से उठती लपटें देख आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग लपटें बहुत ऊंची-ऊंची उठ रहीं थीं।

सूचना के 30 मिनट बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आग ने विकराल रूप ले लिया था। रात 11:30 बजे तक दमकल की 22 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं, लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्ता, प्लास्टिक और केमिकल होने की वजह से आग तेजी से फैल रही है।

गौरतलब है कि यह फैक्ट्री शहर के प्रमुख कारोबारी पप्पू गुप्ता की बताई जा रही है, जो घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस फैक्ट्री के आसपास अन्य फैक्ट्रियां भी हैं, अन्य फैक्ट्रियों के मालिक भी आग की स्थिति को देखने मौके पर पहुंचे हैं। उन्हें डर है कि यह आग कहीं और आगे तक न फैल जाए। दमकल विभाग के प्रभारी अतिबल सिंह ने बताया कि आग बुझाने की पूरी कोशिश की जा रही है। हालात पर काबू पाने में समय लग सकता है, क्योंकि केमिकल की मौजूदगी के कारण आग और फैल रही है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन अभी बाकी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.