दिल्ली में जीडी गोयनका सहित 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल ने उड़ाए होश

0 505

नई दिल्ली: दिल्ली के दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया है। डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल को धमकी भरा मेल आया है। यह सुबह लगभग 7 बचे मेल आया है। जिसके बाद इसी जानकारी फायर डिपार्टमेंट को मिली, जो मौके पर तैनात है। साथ ही स्कूल के बच्चों को वापस भेज दिया गया है और पुलिय इसकी जांच में जुट गई है।

धमकी मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने स्कूल परिसर की तलाशी ली। हालांकि, अभी तक किसी विस्फोटक के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। जांच जारी है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश भी की जा रही है। इस घटना के बाद स्कूलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 19 नवंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को बम की धमकियों और संबंधित आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक एसओपी (विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया) सहित एक व्यापक कार्य योजना विकसित करने का निर्देश दिया था। न्यायालय ने इन निर्देशों को पूरा करने के लिए आठ सप्ताह की समय सीमा तय की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.