योगी सरकार ने संगठित अपराध की कमर तोड़कर प्रदेश को माफियाओं से किया मुक्त : बृजेश पाठक

0 303

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा की दोबारा सरकार बनने के बाद शनिवार को प्रतापगढ़ जिले का पहला दौरा किया । उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की पहचान 2014 के पहले भ्रष्टाचार और घोटाले को लेकर थी। इससे वैश्विक पटल पर देश की छवि धूमिल हुई थी। कांग्रेस ने तो जल, थल और नभ हर जगह घोटाला किया था। सपा के राज में गुंडा, माफियाओं का दबदबा था। बहन, बेटियों का घर से बाहर निकलना दूभर था। प्लाट और मकान पर दबंग कब्जा कर लेते थे। योगी सरकार ने संगठित अपराध की कमर तोड़कर प्रदेश को गुंडा, माफियाओं से मुक्त किया।

शनिवार को सुखपालनगर में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने संबोधित किया। चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी के बावजूद लोगों का हुजूम सभा स्थल पर जमा रहा। भीड़ देख गदगद डिप्टी सीएम ने प्रति आभार जताया। इसी की आड़ में उन्होंने भाजपा संगठन की भी सराहना की। कहा कि मौजूद भीड़ यह बताने के लिए काफी है कि भाजपा संगठन का जनता से सीधा जुड़ाव है।

इसके बाद उन्होंने माइक संभाला तो कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर बरस पड़े। कहा कि देश पर एक ही परिवार का शासन कई वर्षों से था। कोयला, कॉमनवेल्थ और सरकारी मिलिट्री आवास तक में कांग्रेस ने जमकर घोटाला किया। कहा कि जल, थल और नभ कोई भी जगह नहीं बची जहां कांग्रेस ने घोटाला न किया हो। मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश की छवि को सुधारा। अब विदेश में भारतवर्ष को बहुत ही आदर की दृष्टि से देखा जाता है।

कांग्रेस के साथ ही जनसभा में डिप्टी सीएम ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि सपा सरकार में गुंडा, माफियाओं का राज था। योगी जी ने प्रदेश की कमान संभालते ही पहला कदम संगठित माफिया गिरोह पर उठाया। गुंडा, माफियाओं की कमर तोड़कर प्रदेश को अराजकता से मुक्ति दिलाई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.