Deoria : आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या की आशंका , बंद मकान में खून से सना मिला फरसा व चाकू

किराये के माकन में रहता था आर्केस्ट्रा संचालक, शुक्रवार की रात से है लापता

0 426

Deoria :  जनपद में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। एक बन्द मकान में खून सना फरसा एव चाकू मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई | लापता आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या की आशंका जताई जा रही है ||

जिले के बरहज थाना क्षेत्र के मोहांव के रहने वाले राम पुकार गोंड़(35) सलेमपुर कोतवाली के चेरों चौराहे के पास आर्केस्ट्रा संचालन का काम करता था। इसके लिए वह किराए का मकान लेकर वही रहता था। जिस मकान में वह रहता है, वहां से चाकू और फरसा के साथ भारी मात्रा में खून मिला है। उसी मकान में नौ महिला डांसर भी रहती थीं। शुक्रवार की रात किसी कार्यक्रम में महिला डांसर चली गई थीं।

शनिवार की सुबह उस बन्द मकान में फैला खून व चाकू देखा गया। ऑर्केस्ट्रा संचालक के भाई ने 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई घर से गायब है। घर मे खून फैला है, और खून से सना चाकू भी है।

सूचना मिलते ही डायल 112 नंबर की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा ली, पुलिस ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।घटना की सूचना पर एसपी संकल्प शर्मा ने भी स्वय घटनास्थल का निरीक्षण किया।

स्थानीय पुलिस आर्केस्ट्रा संचालक के भाई और महिला डांसरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने में जुटी है। एसपी (Deoria) ने जल्द ही लापता आर्केस्ट्रा संचालक को बरामद करने का दावा किया।

Also Read : बरहज/देवरिया: 126 वी जयंती पर याद किये गए पण्डित रामप्रसाद बिस्मिल

 

रिपोर्ट :  अजय कुमार पाण्डेय ,  देवरिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.