बैलगाड़ी से नदी पार करते समय भाई-बहन तेज धारा में बहे, भाई लापता

0 687

बैतूल। जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के सतलदेही गांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे बैलगाड़ी से लोहार नदी पार करते समय भाई-बहन नदी की तेज धारा में बह गए. किसी तरह बहन ने झाड़ियों को पकड़कर अपनी जान बचाई। भाई नदी की तेज धारा में बह गया। सूचना मिलते ही चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और लापता भाई की तलाश शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि गांव सतलदेही निवासी पप्पू उइके (27) अपनी बहन के साथ बैलगाड़ी में सवार होकर नदी पार कर रहा था. नदी में जब तेज धारा का प्रवाह हुआ तो दोनों बैलगाड़ी में सवार होकर वापस गांव की ओर आने लगे। इस दौरान दोनों तेज धारा में बहने लगे। बहन ने झाड़ियों को पकड़कर अपनी जान बचाई। जबकि पप्पू नदी में बह गया।

एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि पप्पू उइके अपनी बहन के साथ बैलगाड़ी में सवार होकर नदी पार कर रहा था. इसी बीच दोनों तेज धारा में बहने लगे, बहन ने झाड़ियों को पकड़कर अपनी जान बचाई। पप्पू नदी में बह गया। ग्रामीणों की मदद से पप्पू की तलाश की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.