ग्रेटर नोएडा में जहरीला पदार्थ खाने से जीजा-साली की मौत

0 434

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक तीन इलाके में बीती रात एक जीजा साली ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि शुक्रवार को ही मथुरा से जीजा अपनी साली को लेकर ग्रेटर नोएडा आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव में किराए पर रहने वाले एक जीजा और उसकी नाबालिग साली ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जीजा अपनी नाबालिग साली को बहला फुसलाकर मथुरा से ग्रेटर नोएडा लेकर आया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हबीबपुर गांव के पानी टंकी के पास स्थित एक मकान में किराए पर रहने वाले धर्मेंद्र और उसके साथ रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जहर खा लिया है।

उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस को अपने दिए बयान में किशोरी ने बताया था कि मृतक और वह रिश्ते में जीजा-साली हैं। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे, घर छोड़कर भाग कर आए थे। दोनों ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.