मौसम ने बरसाया कहर,मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, हादसे में तीन लोगों की मौत

0 315

बूंदी। राजस्थान के बूंदी में मौसम ने कहर बरसाया है। मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को बूंदी जिला अस्पताल रैफर किया गया है। हिंडोली के दबलाना थाना क्षेत्र के धाभाइयों का नयागांव में बीती रात मकान की छत पर गिरी बिजली गिरने से घर में सो रहे एक ही परिवार के महिला-पुरुष समेत 4 वर्षीय मासूम लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना पर नायाब तहसीलदार भूपेंद्रसिंह हाडा मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल महिला को बूंदी अस्पताल रैफर कर दिया। दबलाना थाने के एएसआई कमलेश गुर्जर ने बताया कि मौसम का मिजाज बिगड़ने पर सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, तभी अचानक बिजली गिरने से मकान की छत टूट गई और पट्टियों के नीचे दबने से मां कर्माबाई, बेटी दिव्या सहित दामाद बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य छत पर ही टिन शेट के नीचे सो रहे थे, जो घायल हो गए। घटना में गंभीर घायल हीराबाई को बूंदी अस्पताल रैफर किया गया है। तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.