बुलंदशहर पुलिस अलर्टपर

0 538

बुलंदशहर पुलिस अलर्टपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जुमे की नमाज व शांति एवं कानून व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस फोर्स के साथ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करते हुए धर्मगुरुओं एवं मस्जिदों के इमामों से वार्ता की गई तथा आम जनमानस से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, सौहार्द बनाए रखते हुए जुमे की नमाज अदा करने की अपील की जा रही है तथा ड्रोन कैमरो से निगरानी कराई जा रही है। जनपदीय पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर भ्रमण किया जा रहा है। साथ ही बुलंदशहर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। अफवाह, भ्रामक सूचना व उन्माद फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

रिपोटर
राजकुमारसिंह
बुलन्द शहर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.