फोन से सम्पर्क कर देह व्यापार के लिए ग्राहक बनाकर करते थे लडकी सप्लाई, अरेस्ट

0 607

फरीदाबाद। फोन से सम्पर्क कर वेश्यावृती करने वाले एक पुरुष आरोपी तथा 4 महिला आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 और थाना एनआईटी प्राभारी सुनीता की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पुरुष प्रेम एव महिला रुखसार, अंजलि उर्फ गीता, रिया, निशा कुमारी का नाम शामिल है।

आरोपी प्रेम पलवल के गांव बहीन का रहने वाला है। महिला आरोपी रुखसार दिल्ली के शास्त्री नगर, महिला अंजली उर्फ गीता उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गांव अनुपुर की, महिला रिया राजस्थान के जिले जयपुर की, महिला आरोपी निशा कुमार दिल्ली के त्रिलोकपुरी की रहने वाली है। क्राइम ब्रांच टीम ने थाना एनआईटी की टीम के साथ संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी के साथ फोन के द्वारा सम्पर्क किया। आरोपी से मुख्य सिपाही जवाहर ने लडकी के संबंध में बात कि जो आरोपी ने लडकी भेजने के लिए गलैक्सी ओयो होटल पर 10 मिनट में भेजने की बात कही।

मुख्य सिपाही सादा कपडों में था, जो मौके पर कुछ समय बाद गलैक्सी होटल पर एक कार आकर रुकी जिसने फोन कर मुख्य सिपाही को अपने पास बुलाया और 6000 रुपये देने की बाद कही, जिसे 2000 के 3 नोट सामने वाली सीट पर बैठी महिला को दिए। महिला आरोपी ने 2000 रु ड्राइवर को दिए 4000 रुपये अपने पास रख लिए। मुख्य सिपाही ने अपनी टीम को ईशारे से बुलाया। मौके से ड्राईवर प्रेम व अन्य 4 महिलाओं को काबू कर लिया। मौके से ड्राईवर से 2000 रु व महिला से 4000 रुपये बरामद कर किए गए।

आरोपियों को थाना एनआईटी में ले जाकर वेश्यावृती करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले करीब पिछले 5 महिने से इस काम को कर रहे है। आरोपी अपने ग्राहकों से फोन से संपर्क करते है। उनका कोई ठीकान नही है। पैस लेकर किसी भी होटल में चले जाते है। आरोपी लड़कियों से फोन से ही संपर्क करते है। मामले में पूछताछ जारी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर उचित कानूनी कार्रवाई की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.