लखनऊ में अनफिट स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू, आधा दर्जन अनफिट स्कूली वाहन जब्त

0 522

लखनऊ: परिवहन विभाग ने राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को आधा दर्जन अनफिट स्कूली वाहनों को जब्त करते हुए विभिन्न थानों में बंद कराया है। इसमें बिना ड्राइविंग लाइसेंस के एक मैजिक स्कूल वाहन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

परिवहन विभाग ने राजधानी लखनऊ में अनफिट स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान फिर से शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को आधा दर्जन स्कूली वाहनों को जब्त करते हुए विभिन्न थानों में बंद कराया गया है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अमित राजन राय ने बताया कि प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में स्कूल वाहनों की चेकिंग में छह स्कूल वाहनों का फिटनेस प्रपत्र वैध नहीं होने के चलते जब्त कर थाने में बंद कराया गया है। स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.