कनाडा के लोक गायक इयान टायसन का 89 साल की उम्र में निधन

0 544

टोरंटो : कनाडा (Canadian) के लोक गायक (Folk Singer) इयान टायसन (Ian Tyson) का 89 साल की उम्र में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। टायसन ने ‘फोर स्ट्रांग विंड्स’ (Four Strong Winds) जैसे आधुनिक लोकगीत लिखे हैं और कई युगल गीत भी गाए हैं। उन्होंने भविष्य में सुपरस्टार बनने वाले जोनी मिशेल और नील यंग जैसे गायकों का करियर संवारने में भी अहम भूमिका निभाई। 25 सितंबर 1933 को जन्मे टायसन के माता-पिता इंग्लैंड से आकर कनाडा में बसे थे।

उनके मैनेजर पॉल मैसिओली ने कहा कि ब्रिटिश कोलंबिया स्थित विक्टोरिया के निवासी इयान को स्वास्थ्य संबंधी कई जटिलताएं थीं। उन्होंने दक्षिणी अल्बर्टा में अपने फार्म में आखिरी सांस ली।

टायसन अपनी पहली पत्नी सिल्विया टायसन के साथ टोरंटो में प्रभावशाली लोक आंदोलन का हिस्सा थे। सिल्विया टायसन ने अपने पूर्व पति के बारे में कहा, ‘उन्होंने गीत लेखन में बहुत समय और ऊर्जा लगाई। वह अपनी ‘काउबॉय जीवनशैली’ को लेकर बहुत दृढ़ रहे।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.