CBI Red Manish Sisodia House: सिसोदिया के घर छापेमारी पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

0 595

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी पर सवाल खड़े किए हैं। केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका के सबसे बड़े अखबार एनवाईटी के दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ की और आज ही मनीष के घर केंद्र ने सीबीआई भेज दी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि आज के दिन ही अमेरिका के सबसे बड़े अखबार एनवाईटी के प्रथम पृष्ठ पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी है। वहीं आज ही मनीष के घर केंद्र ने सीबीआई भेज दी।

केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई की टीम का वे स्वागत करते हैं। उनका सहयोग किया जाएगा। पहले भी कई जांच और रेड हुए हैं, जिसमें कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा। दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे वे रोकना चाहते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री पर रेड और गिरफ्तारी की जा रही है। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की,उसे रोका गया। इसलिए भारत पीछे रह गया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई आज आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.