CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026: कब आएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? कैसे और कहां कर सकेंगे चेक

0 53

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें CBSE 10वीं रिजल्ट
स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन का उपयोग कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘CBSE Class 10 Result’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगे गए विवरण (रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी पिन) भरें।
  4. विवरण भरने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  5. रिजल्ट चेक करने के बाद इसे डाउनलोड करें।
  6. अंतिम रूप से रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें।

CBSE 10वीं रिजल्ट चेक करने की अन्य वेबसाइट्स

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

पासिंग मार्क्स और कंपार्टमेंट नियम
कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कुल 100 अंकों में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है। यदि किसी छात्र को किसी भी विषय में 33% से कम अंक मिलते हैं, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का पात्र होगा।

सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थी। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.