चारधाम यात्रा 2022: ऐसे करें हैलीकॉप्टर के टिकट की बुकिंग

0 538

देहरादून : केदारनाथ की यात्रा पर तीर्थ यात्रियों की बढ़ती सँख्या को देख यहां हैली सेवाओं में ठगी के मामले सामने आने लगे हैं। यहां रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में अभी तक तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ठगों की तलाश कर रही है लेकिन रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों से अपील है कि, ऐसे किसी भी प्रलोभन में न आयें जो आपको झांसा दे कि, वह हैलीकॉप्टर के टिकट करा देगा।

इस बार ऑनलाइन टिकटों की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को दी गई है और आप http://heliservices.uk.gov.in लिंक पर टिकट के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। अन्य किसी भी लिंक या किसी भी हैलीसेवा कम्पनी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुकिंग नहीं की जा सकती है। यदि किसी भी प्रकार की ठगी के शिकार हो गये हों तो तुरन्त नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जाकर अपनी शिकायत दें या साइबर क्राइम हैल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.