chhattisgarh News: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंचीं, जोगी कांग्रेस ने दिया समर्थन

0 609

रायपुर: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार सुबह रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों और छत्तीसगढ़ पंथी नृत्य के साथ द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया गया।द्रौपदी यहां भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान किया है।

एयरपोर्ट पर जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा की कई महिलानेत्री छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेषभूषा पहनकर मुर्मू के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। मुर्म के आने से आदिवासी समाज की महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे केनाल रोड पहुंचीं और वहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे बेबीलोन इंटरनेशनल होटल के लिए रवाना हो गईं। जहां छत्तीसगढ़ के सांसदों तथा विधायकों से मुर्मू मुलाकात करेंगी। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

इसी बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। पार्टी सुप्रीमो डॉक्टर रेणु जोगी, प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी, विधायक दल के नेता वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह और विधायक प्रमोद शर्मा होटल पहुंचकर मुर्मू को अपना समर्थन देंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.