जी20 समिट पर मंडरा रहा बादल, IMD का विशेष बुलेटिन जारी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

0 361

नई दिल्ली: देश में मौसम की हाल को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी की है। उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आई है। यूपी, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान और राजधानी दिल्ली में गुरुवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। IMD की मानें तो आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज भी बादल छाए रहेंगे और इसके कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। राजधानी में जी20 समिट होने के चलते मौसम विभाग ने G-20 का एक अलग पेज बनाकर मौसम की नई जानकारी देने के लिए विशेष बुलेटिन शुरू किया है। IMD की मानें तो 9 और 10 सितंबर को भी दिल्ली में बारिश की संभावना है।

विशेष बुलेटिन में IMD ने बताया कि भारत मंडपम, इंदिरा गांधी हवाई अड्डा, राजघाट, चांदनी चौक, कुतुब मिनार, दिल्ली यूनिवर्सिटी, अक्षरधाम मंदिर और लोटस टेंपल के आसपास बारिश का पूर्वानुमान है।

यूपी, झारखंड और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने आज यूपी के कई इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुंदेलखंड और इससे सटे इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, राजधानी लखनऊ, कानपुर, मथुरा और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा बांका, रोहतास और गया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड के कई हिस्सो में तेज बारिश का पूर्वानुमान है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.