कूनो में चीतों की मौत के बाद CM शिवराज का सख्त, PCCF के पद से जसवीर सिंह को हटाया

0 253

भोपाल : मध्य प्रदेश में चीतों की मौत को लेकर सरकार ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) जसबीर सिंह चौहान को हटा दिया है। इस संबंध में वन विभाग की तरफ से सोमवार को आदेश जारी किए गए। आदेश में नया पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) भारतीय वन सेवा के 1988 बैच के असीम श्रीवास्तव को बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह पर भारतीय वन सेवा के 1987 बैच के अधिकारी जसबीर सिंह चौहान को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) मुख्यालय पदस्थ किया गया।

बता दें कूनो नेशनल पार्क में पिछले चार महीने में आठ चीतों की मौत हो चुकी है। इसमें पांच चीते और तीन शावक शामिल है। अब कूनो नेशनल पार्क में 15 चीते और एक शावक बचा है। इससे पहले केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने चीते की मौत पर कहा था कि इंटरनेशनल विशेषज्ञों की टीम कूनो में जांच करेंगी। चीतों को कूनो से दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.