सीएम उद्धव ठाकरे इस्तीफा देने को राजी, लेकिन रखी ये बड़ी शर्त

0 558

मुंबई: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की जनता को संबोधित कर रहे हैं. इससे पहले एकनाथ शिंदे दावा कर चुके हैं कि उनके पास 46 विधायक हैं और वही असली शिवसेना हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फेसबुक पर महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ा तो कोई नहीं जानता था कि इस संक्रमण से कैसे लड़ा जाए, फिर भी हमने कोविड से लड़ाई लड़ी. हम कोविड से निपटने वाले टॉप 5 सीएम में थे। शिवसेना को कौन चला रहा है इसको लेकर अब कई सवाल चल रहे हैं. शिवसेना कभी हिंदुत्व से अलग नहीं हुई।

इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने कहा कि शरद पवार और सोनिया गांधी ने मुझ पर भरोसा जताया है. साथ ही वह इस्तीफा देने के लिए भी राजी हो गए हैं लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी है, उन्होंने कहा कि मैं इस्तीफा दूंगा लेकिन उससे पहले एकनाथ शिंदे को आकर मुझसे बात करनी होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे जाने के बाद शिवसैनिक ही मुख्यमंत्री बने।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.