CM योगी आदित्यनाथ ने आज़मगढ़ सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

0 490

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज़मगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया के एरवाकटरा थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए है। मुख्यमंत्री अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.