डॉ. लिली सिंह को डीजी स्वास्थ्य और डॉ. रेणु श्रीवास्तव वर्मा को डीजी परिवार कल्याण नियुक्त किया गया

0 706

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की महानिदेशक परिवार कल्‍याण डॉ लि‍ली सिंह को अब चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उत्‍तर प्रदेश का महानिदेशक बनाया गया है, जबकि जबकि डॉ लिली सिंह के स्‍थान पर स्‍वास्‍थ्‍य सेवा महानिदेशालय में निदेशक चिकित्‍सा उपचार के पद पर तैनात डॉ रेनू श्रीवास्‍तव वर्मा को प्रोन्‍नत करते हुए महानिदेशक परिवार कल्‍याण बनाया गया है।

ज्ञात हो कि अब तक महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा डॉ. वेदव्रत आज 30 जून को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी पत्रों में डॉ. लिली सिंह और डॉ. रेणु श्रीवास्तव वर्मा को नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.